अगर आप क्रिएटिव हैं तो…

अगर आप क्रिएटिव हैं तो, पत्रकार डॉट कॉम आपके लिए लेकर आया है एक अलग प्लेटफार्म. हम दुनियाभर के क्रिएटिव्स को एक मंच पर लेकर आने के कॉन्सेप्ट के साथ आगे बढ़ रहे हैं. इसलिए अगर आप क्रिएटिव हैं तो अपनी क्रिएटिविटी को सीमित मत रखिए हमसे शेयर कीजिए.
क्या करना होगा
हमारे साथ जुड़ने के लिए सबसे पहले नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर एक सिंपल सा डेटा फिल कर दीजिए. इसमें आपका नाम, क्रिएटिविटी फील्ड आपका सीवी मांगा गया है.
फॉर्म भरने के लिए क्लिक करें

इससे क्या होगा
आपका क्रिएटिव सीवी और डीटेल हमारे पास आ जाने के बाद फर्स्ट स्टैप ये रहेगा कि हम आपके फील्ड में होने वाली वर्लड वाइड एक्टिविटीज की जानकारियां आपतक पहुंचाएंगे और आपके ओर से की जा रही एक्टिविटीज को बाकी लोगों तक. समय समय पर क्रिएटिव क्लब की एक्टीवीटिज में आपको इनवाइट किया जाएगा

क्रिएटिविटी क्या है
एक सवाल उठना लाजमी है कि क्रिएटिविटी क्या है. क्या डांस, गाना, थिएटर, लिखना ही क्रिएटिविटी है. जी नहीं. आप जिस भी फील्ड में हैं, अगर कुछ हटकर सोचते हैं और उस पर काम करते हैं जिससे आपके काम में रिजल्ट शानदार आते हैं, तो आप क्रिएटिव हैं.
जैसे आप एक सरकारी या प्राइवेट बाबू हैं लेकिन अपने काम को दूसरों से हटकर परफेक्ट रखते हैं. आपके वो डिफरेंट तरीके ही आपको क्रिएटिव बनाते हैं. मान लीजिए आप बाकि महिलाओं की तरह बस एक हाउस वाइफ हैं लेकिन घर के कामों को परफेक्ट अंजाम देने के लिए आपने अपने शॉर्टकट बनाएं हैं तो आप क्रिएटिव हैं.
आप किसी परफोर्मिंग आर्ट से जुड़े हैं और अपने आईडियाज से उसे और बेहतर बना रहे हैं तो आप क्रिएटिव हैं, हम से संपर्क कीजिए.
हमारी न कोई रजिस्ट्रेशन फीस है न ही कोई और हिडन चार्ज. ये प्रयास बस आप सभी क्रिएटिव लोगों को एक साथ लेकर चलने का है, इससे जुड़िए..

फार्म भरने के लिए क्लिक करें

 


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *