कौन लिखता है ऐसी चंपू स्क्रिप्ट ?

कई सालों से टीवी सीरियल्स नहीं देख रहा. गलती से कल कुछ मिनट देखा. एंड टीवी पर विक्रम और बेताल आ रहा था, न्यू वर्जन (रामानंद सागर वाला नहीं) राजा विक्रमादित्य बाहुबली टाइप थीम में कौशांबी की राजकुमारी मदनसेना से फलर्टिंग करते हुए कहता है
मत पूछ क्या हाल है मेरा तेरे पीछे
तू देख क्या रंग है तेरा मेरे आगे
बाईगॉड की कसम पौराणिक कथा में चचा गालिब को टाइम मशीन से घुसते देख हंसी ही नहीं रुक रही. कौन फर्जी राइटर है रे इस शो का. क्या पलीता किया है स्क्रिप्ट राइटिंग का… भोपाली टाइप आकड़ा माकड़ा गाली देने का मन कर रहा है कसम से… या राजस्थानी में गेल्या कहूं.. समझ नहीं आ रहा

अमित शर्मा की फेसबुक वॉल से साभार


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *