जनसत्ता की वैबसाइट पर वेकेंसी, कर सकते हैं आप एप्लाई

वेकेंसी डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन एक्सप्रेस समूह की हिन्दी वैबसाइट जनसत्ता पिछले कई सालों से डिजिटल वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाए हुए है। कॉमस्कॉर की रेटिंग में भी कुछ समय पहले तक काफी उछाल मार रही थी। जनसत्ता डॉट कॉम के सम्पादक विजय कुमार झा ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर वेकेंसी के लिए पोस्ट शेयर किया है। ये वेकेंसी नोएडा के लिए हैं।

विजय झा जी लिखते हैं – 
अगर आप किसी डिजिटल newsroom में दो-तीन साल से न्यूज़ डेस्क संभालते आ रहे हैं और #Jansatta से जुड़ना चाहते हैं तो jansattaweb@gmail पर #CV भेज सकते हैं। #Education व #Job सेक्शन के लिए भी एक व्यक्ति की ज़रूरत है। #openings #mediajobs #hindinews #hiringalert

इस पोस्ट से ऐसा लगता है कि कई तरह की वेकेंसी इस वक्त ओपन हैं जनसत्ता डॉट कॉम में। एजुकेशन और जॉब में एक एक बंदा और कई अन्य डेस्क पर डेस्क हेड की पोस्ट भरी जानी हैं। आप चाहें तो एप्लाई करें, हमने सूचना दे दी है। नमस्कार।


Posted

in

by

Tags: