2018 जाते जाते मीडिया जगत में एक अलग ही तरह की परिपाटी का आरंभ कर गया. शायद कम ही लोगों के ध्यान में आया होगा लेकिन एक चैनल एंकरलैस हो गया. 2017 के मई माह में लॉन्च हुए जी हिन्दुस्तान ने लगभग डेढ़ साल बाद 18 दिसंबर 2018 को चैनल को री लॉन्च किया और इस बार चैनल से एंकर हटा दिए.
प्राय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एंकर्स को फेस ऑफ द चैनल कहा जाता है. यानि की चैनल की पहचान. पर इस पहचान को दरकिनार करने की शुरुआत हो गई है. खर्चीले चैनल्स में किफायत के रास्ते सबसे पहले स्ट्रिंगर्स को पेमेंट न करके, फिर पेड स्ट्रिंगर्सशिप, फिर डीटीएच की बजाय सिर्फ केबल पर सिमटना और फिर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का रास्ता अपनाया गया. अब ये नया तरीका सामने आया है जिसमें बिना एंकर के न्यूज रहेंगी.
जी समूह ने इसमें फेयर न्यूज का तर्क दिया है ताकि एंकर की लाग लपेट से खबरें प्रभावित न हों. लेकिन हाई सैलेरी और ग्लैमर के एंकर वर्ल्ड के लिए ये एक झटका है. हो सकता है प्रयोग दूसरे चैनल्स तक भी पहुंचे. चैनल्स के प्राइम टाइम या डिबेट शो में कबूतरबाज बन बैठे एंकर्स को भी इससे सबक लेने की जरूरत है. या चिल्लाने के लिए कोई और ठोर ठिकाना ढूंढ़ने की दरकार.

Leave a Reply