गजब का क्रिएटिव है ये शख्स

एक दिन अचानक एक मॉल में बांसुरी बजती सुनी. पैर रुके. देखा तो एक यंगस्टर फ्ल्यूट बजा रहा था. खास बात ये कि वो दुकान से खरीदी बांसुरी नहीं, बल्कि खुदकी बनाई बांसूरी बजा रहा था. ये बांसुरी उस प्लास्टिक पाइप से बनी थी जो आपके हमारे घरों या ऑफिस के बिजली के वायर डलने के लिए काम आते हैं. ये देख इस शख्स से बात की. दीपक सोनी दिलचस्प इनसान लगे. वो आज लोगों को बांसुरी सिखा भी रहे हैं. इससे पहले वो एक मॉल में लेडीज गारमेंट की दुकान पर सेल्स पर्सन थे. अब पूरी तरह से प्लास्टिक बांसुरी बना रहे है और इन्हें बजाना सिखा रहे हैं.
ऐसे क्रिएटिव लोगों को हमारा सलाम.
दीपक का वीडियो आप देख सकते हैं,


अगर आपको लगता है कि आप भी किसी न किसी क्रिएटिव काम से जुड़े हैं तो
यहां क्लिक कीजिए
और अपना रजिस्ट्रेशन हमारे क्रिएटिव क्लब में कराइए.


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *