वाह प्रवीण, लगे रहो

प्रवीण जाखड़ एन्त्रपेन्योर के तहत एक के बाद एक झंडे गाड़ते जा रहे हैं. कई विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद इस पत्रकार ने इस चुनाव में ऑन लाइन मीडिया का जो सदुपयोग किया है वो नवाचार पसंद करने वाले साथियों के लिए जानना जरूरी है.

चुनाव से कुछ दिन पहले ही प्रवीण ने विधायक डॉट कॉम नाम से अपनी वैबसाइट का डोमेन पब्लिक में लॉन्च किया. इसी नाम से उन्होंने एक यू ट्यूब चैनल बनाया और उस पर राजनैतिक उठापठक के वीडियोज शेयर करना शुरू किया. कुछ घंटों में ही ये वीडियो हजारों, लाखों व्यू में बदलने लगे.

खुशी के साथ चौंकना तब हुआ जब महज 100 दिन के आस पास के वक्फे में ही उनके इस वीडियो चैनल के एक लाख सबक्राइबर्स क्रॉस कर गए. इतने कम समय में किसी बॉलीवुड या मसाला चैनल का धूम मचाना तो सुना था लेकिन खालिस न्यूज और वो भी चुनावी यू ट्यूब चैनल का हिट हो जाना विरली बात है. बहरहाल YT नियमों के मुताबिक विधायक डॉट कॉम को वैरिफाइड चैनल घोषित कर दिया गया है. प्रवीण और उनकी टीम को बधाई. जल्द ही उनके ऑफिस यू ट्यूब की ओर से एक फ्रेम जड़ित सर्टिफिकेट भी पहुंचेगा, जिसकी अग्रिम बधाई.


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *